सुमेरपुर। शनिवार को ब्लॉक स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग की डॉक्टर मिनल ठाकुर एवं नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश राखेचा के सानिध्य में सिणप तालाब की पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना गया। उसके बाद योग प्रशिक्षक मदन सुथार,नेहा वैष्णव,ललित मेघवाल,शिक्षक गिरीश शर्मा ने योग अभ्यास करवाया। ब्लॉक स्तरीय 11वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जन भागीदारी के साथ बड़ी तादाद में,स्कूली छात्र छात्राओं, अध्यापकगणों,सरकारी विभागीय अधिकारीयो,कर्मचारीगण सहित महिला नरेगा श्रमिक,आंगनवाड़ी वर्करों,समाजसेवियों,एवं एनसीसी केडेस एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर योग दिवस पर योगासन का लाभ उठाया। योगाभ्यास के बाद नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने योग संकल्प करवाया एवं कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक मदन सुथार ने शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम सम्पन्न किया।

सुमेरपुर : ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया,योग प्रशिक्षण की जानकारी दी
ram


