सनातन के संस्कारों व संस्कृति पर ही सृष्टि का संचालन होता है : भागीरथ चौधरी

ram

मदनगंज-किशनगढ़। सनातन सेवा संस्थान के तत्वाधान में नवनिर्मित शनि सिगनापुर मंदिर में रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व सुंदरकांड का आयोजन किया गया।
सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल राव ने बताया की मालियों की ढाणी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले गार्डन के पास नवनिर्मित शनि सिगनापुर मंदिर में वैराग्य भरतरी पीठ रास पीठाधीश नारायणनाथ महराज, राम मंदिर, पंचमुखी बालाजी कृष्णापुरी, बालाजी मंदिर माया रेजिडेंसी सहित अन्य संतों के सानिध्य में शनि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें हवन की पूर्णाहुति व मंदिर परिसर में विभिन्न मूर्ति कलश ध्वज की स्थापना की गई। संस्थान के कोषाध्यक्ष दीपक इंदौरा ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित होकर यज्ञ में पूर्णाहुति दी तथा मंदिर पर अपने हाथों से ध्वजा चढ़ाई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह सृष्टि सनातन धर्म एवं उसकी परंपरा पर आधारित है। जिसके कारण से सृष्टि का संचालन एवं समस्त जीवों का पालन पोषण सुचारू रूप से हो रहा है। इसलिए सनातन धर्म एवं समस्त सनातनी बंधु बांधवों का दायित्व है कि वे सनातन धर्म एवं इसकी परंपराओं का विधिवत रूप से शास्त्रों के साथ पालन करते हुए सृष्टि के समस्त जीवों के कल्याण की कामना करते रहे। चौधरी से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा मांग की गई कि मालियों की ढाणी में लगभग 40000 की जनसंख्या निवास करती है लेकिन यहां रेलवे लाइन एवं डीएफसी की लाइन होने के कारण हर 5 मिनट में ट्रेनों की आवाज आई रहती है। जिसके चलते अब तक सैकड़ों लोग रेलवे ट्रैक को पार करते समय अपनी जान गंवा चुके हैं। इसलिए यहां पर एक ओवर ब्रिज या अंडर ब्रिज का होना आवश्यक है। जिसकी मांग क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई वर्षों से उठाई जाती रही है तथा भागीरथ चौधरी के पूर्व सांसद कार्यकाल में भी चौधरी ने केंद्रीय रेल मंत्री से यहां पर ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज या फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की गई थी। किन्तु अब तक लोगों को राहत नही मिली है जिससे यहाँ रेल्वे लाइन पार करते समय अक्सर लोग ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं।जिस पर चौधरी ने आश्वासन दिया कि यह कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा तथा लोगों की जान बहुत कीमती है जिसे बचाना मेरा धर्म और कर्तव्य है। सनातन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने चौधरी का संस्थान का उपरना पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर पार्षद प्रर्मेंद्र जोशी, पार्षद महेद्र यादव, पार्षद अनिल राव, पार्षद जगदीश सिंह शेखावत, पार्षद प्रतिनिधि रंजीत चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बिरदी चन्द मालाकार व राज राव ने किया तथा श्याम नाथ योगी ने आभार व्यक्त किया। मंदिर पर कलश चढ़ाने का कार्य विशनाराम चौधरी ने किया। मुख्य हवन कुंड पर पार्षद अनिल राव में पूर्णाहुति एवं मंदिर के गुंबज में पूर्व दिशा में मूर्ति की स्थापना एडवोकेट पदमराज सैनी, दक्षिण दिशा में नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रथम भोग कमल राव ने लगाया। प्रथम बार शनि भगवान को तेल चढ़ाने का कार्य नोरतमल सिंगोदिया ने किया। पूर्व दिशा की मूर्ति मनोज धीया ने चढ़ाई गरुड़ घंटा कैलाश कुमावत ने चढ़ाया। मंदिर में झालर की स्थापना भानुप्रताप राव ने की एवं उत्तर दिशा की मूर्ति जसराज सैनी ने स्थापित की। पूर्णाहुति में मुख्य पंडित विष्णु गोपाल शर्मा तथा पंडित सज्जन दाधीच ने उपस्थित होकर हवन पूर्णावती को संपन्न कराया। इसके पश्चात सायंकाल में मंदिर परिसर में नव स्थापित शनि मंदिर मूर्ति समक्ष सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *