संगोष्ठी में किसानों को दी बैंकिंग संबंधी योजनाओं की जानकारी

ram

जमवारामगढ़। पंजाब नेशनल बैंक शाखा की खवारानीजी की ओर से पंचायत भवन खवारानी जी में शनिवार दिनांक 17 मई को दोपहर 2 .00 बजे किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान संगोष्ठी का आयोजन सीकर मंडल के मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक लोकेश मीणा ने बताया की किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे फार्म पॉंड, पीएम कुसुम योजना, पॉली हाउस योजना, भू योजना और अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को अपनी आय बढ़ाने और समृद्धि प्राप्त करने के अनूठे उपाय भी सुझाए गए। कृषि प्रबंधक किसानों को कृषि ऋण योजनाओं जैसे फार्म पोंड, भूमि खरीदी योजना, कृषक साथी स्कीम, डेयरी केसीसी, तत्काल कृषि ऋण, किसान गोल्ड स्कीम, सोलर रूफटॉप और प्याज भंडारण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट्स, वेयरहाउस और पैकेजिंग यूनिट्स की स्थापना हेतु सब्सिडी इत्यादि की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा की ऐसी योजनाएं ना केवल किसानों के आर्थिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता और समावेशन को भी बढ़ावा देती हैं। इस दौरान गोष्ठी में करीब 200 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी के बाद शाखा प्रबंधक लोकेश मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ओर किसानों से सरकार की बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *