इंदिरा जी को आज पूरा देश याद कर रहा है: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत

ram

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि आज देश पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद कर रहा है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह भारतीय सेना के जवानों के साथ एक सैन्य चौकी पर खड़ी हुई हैं।गहलोत ने लिखा, “इंदिरा (गांधी) जी, आज पूरा देश आपको याद कर रहा है।” भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा के बाद गहलोत ने शाम में यह पोस्ट किया था। गहलोत ने हालांकि सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कोई संदर्भ नहीं दिया। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *