दंगाई बाहर से लाए गए, उनके उकसावे में नहीं आएं… मुर्शिदाबाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद बोलीं ममता

ram

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और धार्मिक कट्टरपंथियों की बात सुनकर लोगों में विभाजन पैदा न करें। मुर्शिदाबाद में सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दंगाई बाहर से बंगाल में लाए गए हैं, उनके उकसावे में नहीं आएं। वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद के समसेरगंज, सुती और धुलियान सहित कई हिस्सों में हिंसा भड़कने के बाद मुख्यमंत्री ने पहली बार इस क्षेत्र का दौरा किया। दंगों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
बनर्जी ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया और हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया। उन्होंने कहा कि आज, मैंने धुलियान हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और 400 परिवारों से बात की। हम 280 परिवारों को 1.20 लाख रुपये देंगेमुख्यमंत्री के मुर्शिदाबाद दौरे के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बनर्जी ने कहा था कि जो लोग हिंसा भड़का रहे हैं, वे पश्चिम बंगाल के दुश्मन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *