दौसा। खटीक समाज की ओर से संत दुर्बलनाथ महाराज की शोभा व कलश यात्रा शिव मंदिर खटीकान मोहल्ला से रविवार को निकाली गई। शोभायात्रा लालसोट रोड, गांधी तिराहा होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर खटीकान मोहल्ला में संपन्न हुई। रात्रि सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक छगनलाल मल्होत्रा ने बताया कि शोभा यात्रा में सजीव झाकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रामनाथ राजोरिया द्वारा लालसोट रोड पर जलपान व पुष्प वर्षा की गई। कई स्थानों पर अल्पाहार व JCB द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा व कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
रेली में सैकड़ो महिलाओं पुरुषों बड़े जोश बड़े जोश के साथ भाग लिया।
रामनाथ राजोरिया, रेशमदेवी राजोरिया, रोहित सामरिया, रामजीलाल मल्होत्रा, जितेन्द्र नावरिया, अनिल मल्होत्रा, नरेश मल्होत्रा, मनोज मल्होत्रा, रूपचंद राजोरिया, सीताराम मल्होत्रा, सीताराम राजोरिया, गोपाल परेवा, मोहनलाल बेनीवाल, खेमचंद बेनीवाल, भूधरमल परेवा, कालूराम परेवा, बाबू लाल राजोरिया, रूपचंद बेनीवाल, अजय राजोरिया, राजकुमार सामरिया, गणेश राजोरिया आदि उपस्थित रहे।