प्रतापगढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य बी.एल.मीणा ने की । मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक गोपाल लाल सालवी, विशिष्ट अतिथि पीपलखूँट महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनीषा चौरड़िया, नोडल महाविद्यालय से डॉ.एस.एम.रॉय, डॉ मोहन लाल मेघवाल एवं डॉ मन्नालाल मीणा के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम के अध्यक्ष नोडल प्राचार्य ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम को गति प्रदान की ।
कन्या महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य वीरेंद्र चंदेला ने अतिथियों का स्वागत किया ।स्वयंसेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई । अध्यक्षीय उद्बोधन में नोडल प्राचार्य ने कन्या महाविद्यालय परिवार एवं स्वयंसेविकाओं को शिविर के सफल आयोजन की बधाई प्रेषित की तथा कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा की भावना का विकास ही नहीं होता बल्कि छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता, आपसी सहयोग एवं सद्भावना का विकास भी होता हैं।
डॉ. मनीषा चौरड़िया ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में समाज सेवा का योगदान तथा समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के भावों का उन्नयन ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है ।
कार्यक्रम अधिकारी ममता कुंवर राठौड ने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्वयंसेविकाओं को पुरस्कृत किया गया ।स्वयंसेविका निकिता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरस्कार प्रदान किया गया । वीरेंद्र चंदेला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । नोडल महाविद्यालय प्राचार्य ने शिविर समापन की घोषणा की । मंच संचालन सहायक आचार्य अंजू मील ने किया । इस कार्यक्रम में नोडल महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, लिपिक वर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन
ram


