जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण

ram

झालावाड़। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण वेयरहाऊस का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वेयरहाऊस के अन्दर एवं बाहर साफ-सफाई रखने तथा वेयरहाऊस के अन्दर करीब 100 पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त कलक्टर) सत्यनारायण आमेटा, भारतीय जनता पार्टी से ओम जांगीड़, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से ओम पाठक एवं आम आदमी पार्टी से महावीर गौड़ एवं कोषाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हुकुमचन्द मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक अंकुर शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *