जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई सम्पन्न

ram

बून्दी। जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़ें हुए विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में पानी की समस्या, बस स्टाॅप की समस्या, एनएच-52 पर अंडरपास, सिवायचक भूमि का आंवटन, आरएसआरडीसी द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यो एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. श्योजीराम मीणा ने महाविद्यालय से जुड़ी हुई अन्य कई समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया। बैठक में जिला कलक्टर ने बस स्टाॅप की समस्या पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द बस स्टाॅप का प्रपोजल भेजें। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारी से कहा कि सर्विस रोड़ बनवाने, कट बनवाने का कार्य जल्द शुरू करवाएं। उन्होंने महाविद्यालय में बन रहे वॉलीबॉल ग्राउंड के कार्य एवं अन्य पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रैंिगंग की रोकथाम के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर विजय, पीडी एनएचएआई आशुतोष, सहायक अभियंता आरएसआरडीसी सुरेन्द्र गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *