चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे चूरू महोत्सव- 2025 का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी जिलेवासियों को राजस्थानी व हिन्दी भाषा में मनुहार -पत्रिका जारी कर चूरू महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रमों का आनंद लें और चूरू की जिजीविषा व उत्साह को उत्सव रूप में मनाएं। उन्होंने बताया कि चूरू की संस्कृति, साहित्य व परंपराओं के संरक्षण, संवर्द्धन की दिशा में आयोजित इस महोत्सव में अयोजित विभिन्न गतिविधियों में जिलेवासी शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।
पहले दिन आयोजित होंगी यह गतिविधियां
जिला कलक्टर सुराणा ने बताया कि चूरू महोत्सव के पहले दिन 22 फरवरी को सवेरे 7.15 बजे चूरू गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सवेरे 10.30 बजे से पारंपरिक परिधान मिस्टर/ मिस/ मिसेज चूरू, रस्सा -कस्सी प्रतियोगिता, आर्ट गैलरी, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता, क्राफ्ट एवं फूड बाजार, राजीविका एवं महिला सशक्तीकरण चर्चा सत्र, पेंटिंग/रंगोली कार्यशाला आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा सांय 6.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा नृत्य प्रस्तुति, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संतोष नायर द्वारा निर्देशित वायब्रेंट इंडिया नृत्य प्रस्तुति, बॉलीवुड पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय, कोक स्टुडियो फेम भंवरी देवी आदि प्रस्तुतियां देंगे।
जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय चूरू महोत्सव- 2025 का शुभारंभ शनिवार को
ram