प्रियंका गांधी को कहा जाता है सियासत की नई आयरन लेडी, 16 साल की उम्र में दिया था पहला भाषण

ram

आज यानी की 12 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। बीतते समय के साथ लोगों को प्रियंका में ‘आयरन लेडी’ का अक्स दिखने लगा। वह वर्तमान समय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में पहला भाषण दिया था। उनको अपनी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी से राजनीति विरासत में मिली थी। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर प्रियंका गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में। नई दिल्ली में 12 जनवरी 1972 को प्रियंका गांधी का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम राजीव गांधी और मां का नाम सोनिया गांधी था। प्रियंका गांधी की तुलना उनकी दादी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ की जाती है। प्रियंका गांधी एक प्रभावशाली और करिश्माई हस्ती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा नई दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। प्रियंका की शिक्षा ने उनको सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को समझने की गहरी दृष्टि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *