बूंदी। स्वामित्व योजनान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से पट्टे मय प्रापर्टी पार्सल वितरण एवं लाभार्थियो को संबोधन जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार 27 को सुबह प्रातः 11.00 बजे, हरियाली मेरिज गार्डन, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, सीलोर रोड, बून्दी में आयोजित होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदनलाल दिलावर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । उन्होंने बताया कि शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री अपरान्ह 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार बून्दी में पंचायतीराज विभाग एवं शिक्षा विभाग अधिकारियों के साथ विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे।
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को बूंदी में
ram


