लीबिया में भारतीय कामगारों के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं: विदेश मंत्रालय

ram

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास लीबिया में भारतीय कामगारों के एक समूह की स्थिति पर ‘करीब से नजर रख रहा है’ और उनकी वापसी के लिए काम कर रहा है, जो बिना उचित दस्तावेजों के उस देश में गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से उन भारतीय कामगारों के बारे में सवाल पूछा गया था जो लीबिया में एक सीमेंट कंपनी में काम रह रहे हैं और भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं।
जायसवाल ने अपने जवाब में कहा कि कामगारों के लिहाज से निकास परमिट की व्यवस्था करने के लिए हमारा दूतावास लीबिया के अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने अपनी साप्तहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ये भारतीय कामगार दुबई के रास्ते बेंगाजी पहुंचे थे। वे वहां गए थे, लेकिन उनके पास उचित दस्तावेज़ नहीं थे। जब वे उतरे, तो उनके काम को लेकर कुछ समस्याएं थीं… हमें इन कठिनाइयों के बारे में पता चला… त्रिपोली में हमारा दूतावास सक्रिय है। हमने वहां अपने समुदाय के माध्यम से अपने कामगारों से संपर्क किया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *