कोटा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा रविवार को जेके पवेलियन में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में कोटा क्षेत्र के सभी कर्मचारियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
जिला क्षेत्रीय प्रबंधक दिलीप कौर ने बताया स्पोर्ट्स डे में कर्मचारियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया, जिनमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर और शतरंज जैसे खेल शामिल थे। इस आयोजन का उद्देश्य टीम भावना को प्रोत्साहित करना और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का विकास करना था। कार्यक्रम में गौरव त्यागी, श्री आशुतोष (एलडीएम झालावाड़) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया स्पोर्ट्स डे, कर्मचारियों ने दिखाया जोश
ram


