शाहपुरा। शाहपुरा कांग्रेस विधायक मनीष यादव की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में 5 नये आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। गोरतलब है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के परिवर्तित बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की संख्या 89(1) के क्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 नवीन आँगनबड़ी केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई थी।
बजट घोषणा के संदर्भ में प्रत्येक विधानसभा से विधायकों के माध्यम से नवीन आँगनबाड़ी केंद्र खोले जाने हेतु प्रस्ताव माँगे गये थे, जिसके क्रम में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में भी 5 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वीकृत जारी हुई है। आँगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार जताया।

विधायक मनीष यादव की अनुसंशा पर शाहपुरा क्षेत्र में आँगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत
ram