महाराष्ट्र को अंधेरे में धकेल देने वाला महाअघाड़ी : जेपी नड्डा

ram

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवी मुंबई में एक चुनावी रैली में कहा कि हम ऐसी सरकार दे रहे हैं जो लोगों के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि आर्थिक नीति के मोर्चे पर दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। नड्डा ने कहा कि दस साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राजनीति की एक नयी संस्कृति और परिगढ़ी है।
जे पी नड्डा ने कहा कि आज हमारी सरकार, ‘जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वो भी किया है’ ऐसी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी जी ने भारत की अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर पर पहुंचाया है। आज भारत, ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनाइए, मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *