उदयपुर। प्रवास पर आए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज सर्किट हाउस में मीडिया से मुख़ातिब हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश में हुए उपचुनाव में जमकर धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन बूथ पर कांग्रेस के कार्यकर्ता थे वहां पर पुलिस उन्हें दबाने का काम कर रही थी और जहां पर भाजपा समर्थित लोग बैठे हुए थे उन्हें संरक्षण दिया जा रहा था। बावजूद उसके टीकाराम ने उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया। वहीं टोंक में हुई घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार हैं। इसमें जो भी दोषी हो उसके खिलाफ संविधान सम्मत कार्रवाई की जाए। टीकाराम ने प्रदेश सरकार के 11 माह के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधते हुए बोले कि बीते 11 महीना में सरकार केवल गहलोत सरकार की योजनाओं के नाम बदलने और उनको रिव्यू करने में ही लगा दिए। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जूली ने कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान जो मुद्दे उठाती है सत्ता में आने के बाद वे मुद्दे गायब हो जाते हैं।

प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है : टीकाराम जूली
ram


