जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को पूर्व मंत्री गुरजन्ट सिंह बराड़ के निधन पर गंगानगर जिले के सादुलशहर के गांव 5 एलएनपी स्थित बराड़ परिवार के निवास पर पहुंचे। उन्होंने स्व. बराड़ के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. बराड़ के पुत्र बलदेव सिंह बराड़, उनके पौत्र एवं सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ से मुलाकात की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बराड़ के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई असंभव है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व मंत्री गुरजन्ट सिंह बराड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया – पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया
ram