चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि न्यायिक सेवा एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। जहां प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति न्याय की उम्मीद में जाता है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कॉमन सेंस और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत में रहकर समुचित न्याय कर सकता है। देश में न्याय व्यवस्था की एक साख है। नए चयनित युवा भी इस सेवा में जाकर ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे और इस साख को बढ़ाएंगे। राठौड़ शुक्रवार को एक होटल में आयोजित नव चयनित न्यायिक अधिकारियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राठौड़ ने विधि एवं न्याय के क्षेत्र में योगदान के लिए लोहिया कॉलेज में प्रोफेसर रहे दिवंगत महावीर सिंह यादव गुरुजी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी व्यक्तित्व से अखंड़ साधु और कृतित्व से प्रखर शिक्षक थे। आरजेएस चंद्रशेखर पारीक ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने चंद्रशेखर पारीक को चलता-फिरता विष्वविद्यालय बताते हुए कहा कि विधि एवं न्यायिक सेवाओं के क्षेत्र में विधि सत्संग निरंतर बेहतरीन काम कर रहा है।
विधायक हरलाल सहारण ने नव चयनित न्यायिक अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक पीड़ित को न्याय देने के लिए काम करें और अपने धरातल को नहीं भूलें। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू जिले से बड़ी संख्या में आरजेएस चयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर ऐसी जागरूकता और ऐसा वातावरण तैयार करना अपने-आप में एक बड़ी बात है। आरजेएस चंद्रशेखर पारीक ने गुरुजी का स्मरण करते हुए विधि सत्संग संचालन की पृष्ठभूमि को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चूरू की विषम भौगोलिक, आर्थिक परिस्थितियों में एक कोशिश है कि कुछ सकारात्मक हो। कार्यक्रम में एसपी जय यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. वासुदेव चावला, लोक अभियोजक रोशन सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।
इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में अदिति फगेड़िया, आकांक्षा सैनी, वेदांत शर्मा, सौरभ बंसल, पूनम अग्रवाल, आरजेएस नेहा कुमावत, आरजेएस जया सैनी, डीएलआर धर्मपाल शर्मा, आरजेएस चंद्रशेखर पारीक, एसएलओ महेंद्र सैनी, डीएलआर, शुभकरण, आरजेएस अविनाश चांगल, आरजेएस नारायण प्रजापत, आरजेएस हुक्मीचंद गहनोलिया, महिमा दुग्गड़, मोहित स्वामी, आरजेएस उषा, आरजेएस हिमांश कुमावत, अभियोजन अधिकारी घनश्याम सोनी, विधि अधिकारी प्रियंका स्वामी, विधि अधिकारी रामकिशन, विधि अधिकारी दिलीप दीक्षित, विधि अधिकारी पोषिता, विधि अधिकारी अयूब खान, विधि अधिकारी बलबीर सैनी, विधि अधिकारी महेंद्र सैनी का अभिनंदन किया गया।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में लोक अभियोजक रोशन सिंह राठौड़, एपीपी राजेश माटोलिया, एसएलओ महेंद्र सैनी, बसंत शर्मा, विमला गढ़वाल, पदमसिंह राठौड़, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, गोपाल बालान, चंद्रप्रकाश शर्मा, सुनील ढ़ाका, देवकिशन सैनी, रामेष्वर रामसरा, अभिषेक टावरी, डीएलआर शुभकरण, भंवर सिंह सामौर, ओम फगेड़िया, कल्पना फगेड़िया, मानसिंह सामौर, गीता सामौर, आरती सामौर, सत्येंद्र शर्मा, संतोष चांगल, ताराचंद महनसरिया, मुरारीलाल शर्मा आदि मौजूद थे।



