जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रॉले की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

ram

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बुधवार तड़के जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रॉले की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि हादसा कोटपूतली में कंवरपुरा स्टैंड पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ जब जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रॉले की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल यात्रियों में से 28 को जयपुर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस में सवार लोग अजमेर से सत्संग में शामिल होने जा रहे थे और हादसे के बाद ट्रॉले का चालक मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *