शुलभ शौचालय का लोकार्पण

ram

सूरजगढ़। शहर के मुख्य बाजार के व्यापारियों और आमजन के लिए स्थानीय नगरपालिका प्रशासन कि ओर से बड़ी सौगात दी गई है। मूलभूत आवश्यकता को तरसते स्थानीय वाशिंदो के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर शुलभ शौचालय की सौगात प्रदान की गई है। नगरपालिका प्रशासन कि ओर से ड्रोलिया मार्केट में नव निर्मित शुलभ शौचालय का लोकार्पण रविवार को किया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद संतोष अहलावत,चेयरमेन पुष्पा सेवाराम गुप्ता,तहसीलदार चंद्रशेखर यादव,वाइस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़,विकास शर्मा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता के आतिथ्य में शुलभ सोचालय का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने पार्षद कैलाश शर्मा के आचार्यत्व में पूजा अर्चना के बाद फीता काट और अनावरण पट्टिका का पर्दा हटा सौचालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र सौंकरिया,आरिफ कुरैशी,अजय नायक,पार्षद प्रतिनिधि भूपेश शर्मा,राकेश नांदवाला,भागचंदका प्रतिनिधि वीएन सिंह,संजय कानोडिया,विनोद खेतान,मनोहरलाल जांगिड़,धर्मवीर चंदेलिया,सजन जांगिड़,बृजमोहन तुलस्यान,मनोज शर्मा,शिवनंदन शर्मा,राजकुमार,ऋषि पालीवाल,अर्जुन सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *