न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण

ram

पाली। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार विक्रम सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा सेवा समिति द्वारा संच.ालित वृद्धाश्रम, पाली की विजिट कर वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव, भाटी द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से वार्तालाप कर भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। दौराने विजिट रसोई की सफाई, कमरों की सफाई, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था उत्तम पाई गई। वृद्धाश्रम के भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सचिव, विक्रम सिंह भाटी को विस्तार से जानकारी दी गई। वृद्धाश्रम में वर्तमान में 75 वरिष्ठ नागरिक आवासित है, जिनके रहने हेतु पृथक-पृथक कक्ष, बेड, पुस्तकालय इत्यादि की व्यवस्था है।

साथ ही वरिष्ठ नागरिकों हेतु वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ मरीजों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा जाँच की जाती है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध करवाया जाता हैं तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच करवायी जाती है। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। सचिव, भाटी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विभिन्न अधिनियिम/प्रावधान उपलब्ध हैं, परन्तु वरिष्ठ नागरिकों को शीघ्रताशीघ्र न्याय प्रदान करने के लिए माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं रालसा द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *