बूंदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को जिलेभर में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन गांधी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सुबह 8.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नॉलेज पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी गण तथा कर्मचारीगण आदि हिस्सा लेंगे। इसके बाद नॉलेज पार्क में रामधुन, भजन, शांति पाठ , सर्वधर्म प्रार्थना सभा, का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान में सराहनीय कार्य पर मिलेगा ‘जिला स्वच्छता अवार्ड-2024
जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन निजामुद्दीन ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में नॉलेज पार्क में आयोजित समारोह में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 स्वच्छ भारत मिशन में सराहनीय कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थागत, व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को ‘जिला स्वच्छता अवार्ड-2024 प्रदान किया जाएगा।
बूंदी जिला मुख्यालय पर नॉलेज पार्क में होगा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
ram


