भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने दौसा प्रवास पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का किया आह्वान

ram

जयपुर। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने आज दौसा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सदस्यता अभियान से लेकर आगामी विधानसभा उप चुनावों को लेकर चर्चा की। राहटकर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए पूर्व योजनाओं और पूर्ण योजना के साथ कार्यकर्ता जुट जाए। इसके साथ ही मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास कार्यक्रम बनाए और वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि अपने साथी कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के गुण विकसित करें, उनके नेता बनने से आपका कद स्वतः बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी विचार आधारित पार्टी है, यहां कार्यकर्ता अपने कार्य के बल पर महत्वपूर्ण है। सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में पहला कदम है, इसलिए इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रतिदिन सदस्य बनाने , मंडल के हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और सदस्यता अभियान में अपने कार्यकर्ताओं के रेफरल की संख्या बढाने पर जोर दिया।

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में भाजपा को 15 अक्टूबर तक सवा करोड़ सदस्य बनाने हैं। दौसा जिले में 2 लाख 25 हजार सदस्यता अभियान का लक्ष्य है। भाजपा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण एक अक्टूबर से शुरू होगा। ऐसे में अभियान को रफ्तार देने के लिए अब भाजपा जनप्रतिनिधि सांसद-विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पार्षदों को भी सदस्यता अभियान में अपनी सक्रियता बढ़ानी है।

भाजपा जिला बैठक में को सदस्यता अभियान संभाग प्रभारी मदन प्रजापत, सांसद प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा, विधायक रामविलास मीणा, भागचंद टांकड़ा, राजेंद्र मीणा, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा सहित दौसा के पूर्व सांसद व विधायक, सांसद प्रत्याशी, विधायक – विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी, जिले के मण्डल अध्यक्ष, मोर्चों के जिला संयोजक, सदस्यता अभियान के संयोजक व सह-संयोजक, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक, विधानसभा संयोजक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *