श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 हर दिन एक नई उपलब्धि हासिल कर रही है। फिल्म हर उम्र के दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आयी। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो गया है और अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान और रणबीर कपूर की एनिमल को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। घरेलू स्तर पर 586 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ फ़िल्म ने शाहरुख़ खान-स्टारर जवान (582.31 करोड़ रुपये) के लाइफ़टाइम इंडिया कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्मों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बुधवार को मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक विशेष पोस्टर साझा करके इसकी घोषणा की।
स्त्री 2 भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बन गई है। फ़िल्म ने शाहरुख़ खान की जवान, रणबीर कपूर की एनिमल, शाहरुख़ की पठान और सनी देओल की गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर शेयर किया, “स्त्री2 ने इतिहास रच दिया। अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बन गई। जवान के लाइफ़टाइम बिज़नेस को पार कर गई। अगला पड़ाव- 600 करोड़ क्लब की शुरुआत। शुक्र 3.60 करोड़, शनि 5.55 करोड़, रवि 6.85 करोड़, सोम 3.17 करोड़, मंगल 2.65 करोड़। कुल:586 करोड़। फ़िल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।