हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान को सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय मानकों हेतु क्षमता निर्माण आयोग से मिली मान्यता

ram

जयपुर। हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओ टी एस) को भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (CBC) द्वारा सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय मानकों के पालन के लिए मान्यता प्रदान की गई है। यह प्रतिष्ठित मान्यता संस्थान की लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संस्थान राष्ट्रीय मानकों के लिए निर्धारित मापदंडों का पालन कर, क्षमता निर्माण और सिविल सेवा प्रशिक्षण में उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करता है।

ओ टी एस महानिदेशक मति श्रेया गुहा ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह मान्यता संस्थान की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम सिविल सेवकों को आधुनिक शासन की जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इस मान्यता से हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों में सम्मिलित हो गया है और इसका उद्देश्य लोक प्रशासन और शासन में उत्कृष्टता लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *