महापौर ने महारानी कॉलेज की छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर

ram

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को मानसिक, सामाजिक, शारीरिक, डिजीटली रूप से मजबूत करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाये जा रहे है। इन शिविरों के तहत शुक्रवार को महारानी कॉलेज में शक्तिवंदन 2.0 के तहत द्वितीय सत्र आयोजित किया गया।

महारानी कॉलेज में आयोजित किये गये इस सत्र में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये साथ ही मोटिवेशनल स्पीकर्स द्वारा आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके भी सिखाये। एडवोकेट द्वारा कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।

महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सब के अन्दर शक्ति है बस आवश्यकता उसे जागृत करने की है। अपने हाथों को अस़्त्र-शस्त्र बनाकर शक्ति वंदन के माध्यम से हर महिला, बेटी योद्धा बने। महिलाओं को अब ललकार बनने की आवश्यकता है अगर महिलाओं ने ठान लिया तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।

महिला एवं बाल विकास समिति चैयरमेन डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ईश्वर ने नारी को शक्ति देकर ही भेजा है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपडेट रहिये। मार्शल आर्ट सिखिये और अपनी सुरक्षा में नख से सिख तक का उपयोग कीजिये। विपरित परिस्थितियों में अपने विवेक का उपयोग करते हुये निर्णय लीजिये।

महारानी कॉलेज की प्राचार्य प्रो0 निमाली सिंह ने भी छात्राओं को सम्बोधित किया और शक्ति वंदन 2.0 के माध्यम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने के लिये प्रेरित किया। मोटिवेशनल स्पीकर मोनिका पालीवाल ने ‘‘मै किसी को छेड़ती नहीं अगर छेड़ दे तो छोड़ती नहीं’’ कविता सुनाकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
शिविर में एडवोकेट इतिक्षा शर्मा, स्वाति अग्रवाल, मनोवैज्ञानिक वितिक्षा शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *