नगर निगम ग्रेटर द्वारा कनोडिया कॉलेज में आयोजित किया जायेगा टॉक शो

ram

-प्रातः 10 बजे टॉक शो का होगा आगाज

-आत्मरक्षा प्रशिक्षक, मनोवैज्ञानिक, मोटिवेशन स्पीकर, कानूनविज्ञ द्वारा कि जायेगी महिला सशक्तिकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को मानसिक, सामाजिक, शारीरिक रूप से मजबूत करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये नवाचार के तहत कनोडिया कॉलेज में गुरूवार को प्रातः 10 बजे टॉक शो आयोजित किया जायेगा। इस टॉक शो की थीम अन्याय का संहार करो, शक्ति तुम ललकार करो की रहेगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास समिति मिनाक्षी शर्मा, आत्मरक्षा प्रशिक्षक ऋचा गौर, मनोवैज्ञानिक और समन्वयक वितिक्षा शर्मा, एडवोकेट स्वाति अग्रवाल, इतिक्षा शर्मा, प्रेरक वक्ता पिंकी माहेश्वरी, अंकित खण्डेलवाल भी मौजूद रहेगे।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि इस टॉक शो में मनोवैज्ञानिक, आत्मरक्षा प्रशिक्षक, मोटिवेशन स्पीकर, कानूनविज्ञ द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूत नीतियों की वकालत एवं महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की जायेगी।
महापौर ने बताया कि महिला विकसित राष्ट्र की आधार स्तम्भ है। वर्तमान में सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये अहम कदम उठा रही है इसी क्रम में नगर निगम द्वारा जोन एवं वार्डवार टीमों का गठन कर कॉलेज, विद्यालयों, कोचिंग संस्थाओं, कार्यालयों आदि में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में सशक्त किया जायेगा उनके आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही आपात स्थिति में किस प्रकार से महिला अपना बचाव कर सकती है इस संबंध में भी जागरूक किया जायेगा। जिससे महिलाओं, बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा होगा और वे किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होगी। जिसके तहत गुरूवार को कनोडिया कॉलेज में प्रातः 10 बजे महिलाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *