बीसीसीआई के सचिव जय शाह को निर्विरोध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी का अध्यक्ष चुना गया है। जिसके बाद जय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी के चेयरमैन हैं। वहीं जय शाह की इस उपलब्धि को देखकर कोई भी हैरान नहीं है क्योंकि बीसीसीआई का सचिव रहते हुए उनकी कार्यशैली हर किसी ने देखी है। बता दें कि, जय शाह का क्रिकेट प्रशासन में औपचारिक प्रवेश 2009 में हुआ था। उस दौरान उन्होंने केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड अहमदाबाद के साथ जिला स्तर पर काम करना शुरू किया। इसके बाद वह गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के कार्यकारी के रूप में राज्य स्तरीय प्रशासन में चले गए, और अंतत: 2013 में इसके संयुक्त सचिव बने। हालांकि, कहा जा रहा है कि, जय शाह का आईसीसी चेयरमैन चुना जाना एक अच्छा फैसला है।

आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन जय शाह, जानें वो कारण जिस वजह से साबित होंगे बेस्ट ICC अध्यक्ष
ram


