महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किल

ram

यह दौर विक्की कौशल जैसे सितारों का है!विक्की के तारें बुलंदियों पर हैं। विक्की कौशल एक ऐसे एक्टर है जो रूप बदल लेते हैं। एक तरफ आप उन्हें एक गंभीर आर्मी मैन के रुप में देखकर हैरान होते ही है कि दूसरी वो गोविंदा बन कर सामने आ जाते हैं। अब एक बार फिर से वहीं हो रहा है। तौबा-तौबा गाने के बेड बॉय ने फिर से लोगों का दिमाग चकरिया दिया है। विक्की कौशल की नयी और शायद अब तक की सबसे बड़ी फिल्म छावा में उनके किरदार को देखकर लोग सन्न रह गये हैं। विक्की कौशल फ़िल्म निर्माता लक्ष्मण उटेकर की आगामी फ़िल्म छावा में महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

रश्मिका मंदाना फ़िल्म में येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। निर्माताओं ने सोमवार को फ़िल्म छावा का टीज़र जारी किया, जिसमें विक्की युद्ध के मैदान में एक भयंकर अवतार में दहाड़ते और दुश्मनों से लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। सैम बहादुर के बाद विक्की कौशल एक बार फिर से खतरनाक एक्टिंग के साथ दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। फ़िल्म छावा का टीज़र जारी
टीज़र की शुरुआत नदी के किनारे चल रही एक भीषण लड़ाई से होती है, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल की प्रभावशाली उपस्थिति देखने को मिलती है। विक्की की आवाज़ तब शुरू होती है जब वह कहते हैं, “हम छत्रपति शिवाजी महाराज को शेर कहते हैं, और छावा को शेर का बच्चा कहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *