विनेश फोगाट के मामले में पीएम मोदी का एक्शन, IOA के अध्यक्ष पीटी उषा से की बात

ram

पेरिस ओलंपिक में भारत की चैंपियन महिला रेसलर विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने के कारण वह डिसक्वालीफाई हो गई हैं। इस निराशाजनक खबर के कुछ ही देर बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर उनके लिए संदेश दिया और साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने विनेश के लिए लिखा कि, विनेश तुम चैंपियन की चैंपियन हो। तुम भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हो। आज झटका लगा है, काश शब्द मेरी निराशा को बयां कर पाते।
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि इसके साथ ही मुझे पता है कि आप दृढ़ता की मिसाल हैं। चुनौतियों का सामना करना आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सभी आपके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *