बालोतरा। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश को हरा भरा बनाने के संकल्प के साथ प्रारंभ मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के तहत बायतु ब्लॉक में 7255 पौधे लगाए गए।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के तहत ब्लॉक बायतु को 38 ग्राम पंचायत में 38 वृक्षारोपण कार्य स्वीकृत किये गये। जिसमे जिला कलक्टर द्वारा आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य 9418 में से 8240 गढ्ढे खोदे गए। तथा 7255 पौधारोपण ग्राम पंचायत की भूमि में लगाये गये है।
उक्त कार्यकम मे स्थानीय जन प्रतिनिधि, संरपच, स्थानीय ग्रामीण व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कार्मिक ने उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया व ग्राम पंचायत के ग्रामीणो को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया गया।