MS Dhoni के लिए तेलुगु फैंस की दिवानगी, माही के बर्थडे पर बनाया 100 फीट ऊंचा कट आउट

ram

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 43वें जन्मदिन के मौके पर फैंस की दिवानगी देखते ही बन रही है। अपने थला के जन्मदिन के मौके पर तेलुगु फैंस ने माही का 100 फीट कट आउट बनाया है। रांची में 7 जुलाई 1981को जन्में एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया भर में है। आईपीएल के समय हर मैदान धोनी के फैंस से भरे होते हैं। पहले अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के अलावा वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी देश के नाम की। इसके बाद आईपीएल में भी धोनी का जलवा आज भी बरकरार है। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का ये 100 फीट ऊंचा कट आउट वायरल हो रहा है। दरअसल, माही के तेलुगु फैंस ने कट आउट को बनाया है। सोशल मीडिया पर ये भव्य कट आउट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *