देवनानी ने डॉ. कमला के निधन पर संवेदना जताई

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुजरात, त्रिपुरा और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. कमला के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा है कि स्व. डॉ. कमला कुशल प्रशासक व जनप्रतिनिधि थी। वे राज्य सरकार में उपमंत्री, राज्यमंत्री, मंत्री और उप मुख्यमंत्री रहीं। राजनीति के क्षेत्र में उनका लम्बा अनुभव था। स्व. डॉ. कमला सात बार विधायक रही। राजस्थान विधानसभा की विभिन्न समितियों की वे सभापति और सदस्य भी रहीं। स्व. डॉ. कमला ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में भी भाग लिया।

देवनानी ने कहा कि स्व. डॉ कमला ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी महिला समिति, राष्ट्रीय महिला सहकारी समिति और अखिल भारतीय सहकारी संघ की सदस्य और राज्य सहकारी संघ की अध्यक्ष रहकर सहकारिता आन्दोलन को गति प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *