श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ ने पशुपालन विभाग चिकित्सको, कार्मिकों का किया सम्मान
शाहपुरा न्यूज – श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ़ प्रबंधन कार्यकारिणी ने गुरुवार को वयोवृद्ध सदस्य व सह व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद स्वामी की अध्यक्षता व उपखंड पशु चिकित्सा एवम् पशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कृष्ण काला के मुख्य आतिथ्य में पशुपालन विभाग चिकित्सको, कार्मिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा कार्य में चिकित्सा का अहम योगदान है, अजीतगढ शहर में गोशाला और निराश्रित गोवंश के विभिन्न आपातकालीन स्थिति में पशु चिकित्सक, पशुधन सहायक समेत अन्य चिकित्साकर्मी सूचना पर निःशुल्क पहुंचकर सेवा कार्य करते है। उन्होंने कहा कि शहर में सरकारी कार्मिक और निजी प्रेक्टिक्स व्यक्ति गौसेवा कार्य के लिए संकल्पित है। इससे पूर्व प्रबंधन कार्यकारिणी ने गोशाला में गाय की पूजा करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व गोशाला की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सेवाओं के बारे में कार्यकारिणी ने विस्तृत विवेचन प्रस्तुत किया। वहीं गोवंश के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई, जिसमें वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए तथा आगामी गर्मी के दिनों में गौवंश के लिए आवश्यक तैयारियां और रहन सहन, खाने के बारे में पशु चिकित्सा कार्मिकों ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गोशाला प्रबंधन अध्यक्ष चैतन्य मीणा, सचिव मूलशंकर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी, पवन कुमावत, जयराम बडसीवाल, मीडिया प्रभारी गजानंद शर्मा ने कार्यक्रम के तहत उपखंड पशु चिकित्सा एवम् पशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कृष्ण काला, दिवराला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी महरडा, डॉ. छोटूराम बिजारनिया, पशुधन सहायक महेंद्र सिंह शेखावत, प्रशांत दानोदिया, सीमा यादव, अर्चना मीणा, रिटायर्ड पशुधन सहायक मोहम्मद शरीफ, गौ प्रेमी व पशु चिकित्सा सहयोगी मुरारी लाल सैनी, श्याम लाल स्वामी, रोहिताश योगी, दीपक योगी, सद्दाम कुरेशी, सुभाषचंद चौधरी का माल्यार्पण, दुपट्टा पहनाकर एवम् भगवान श्री कृष्ण व गाय का चित्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। मंच संचालन रिटायर्ड पशुधन सहायक मौहम्मद शरीफ गौरी ने किया।