एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष घायल

ram

बीकानेर । बीकानेर में स्टूडेंट्स की डिमांड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें डूंगर कॉलेज के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष घायल
हो गए। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ भी आए थे। जाखड़ पूरी तरह सुरक्षित हैं।
स्टूडेंट्स डिमांड को लेकर बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्री परिसर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। गंगा थियेटर सिनेमा के आगे से स्टूडेंट्स आगे बढ़े तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी आगे आई ‌। प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कुछ छात्र नेताओं को अंदर जाने दिया, जबकि शेष को रोक दिया। इस पर
स्टूडेंट्स ने बेरिकेड्स तोड़कर अंदर।घुसने का प्रयास किया इसी समय पुलिस ने सख्ती के साथ स्टूडेंट्स को
हटाने लगी स्टूडेंट्स ने विरोध किया तो लाठीचार्ज कर दिया गया। आरएसी के जवानों ने पीछे दौड़ दौड़कर
लाठियों से पीटा। ऐसे में अचानक अफरा तफरी मच गई। स्टूडेंट्स ने अलग-अलग दिशाओं में दौड़ लगा दी।
वहीं कुछ स्टूडेंट्स पुलिस के सामने हो गए।
इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी थे। लाठीचार्ज में डंगर कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष हरि गोदारा और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोदारा घायल हो गए। इन दोनों
की पीठ पर लाठी से वार हुए हैं। घटना के बाद कांग्रेस में भारी आक्रोश देखने को मिला।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने एक सप्ताह में दूसरी बार लाठीचार्ज करके साबित कर दिया है कि वो लोकसभा चुनाव में।हारने जा रहे हैं। सियाग ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ।कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *