विधानसभाओं में संयोजकों की नियुक्ति

ram

सीकर, (मुहम्मद सादिक)। लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा में विधानसभाओं में संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्तियां की गई है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की सहमति से जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल ने यह नियुक्तियां की है।

जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल ने शीशराम घोसल्या को खंडेला, बहादुर सिंह को दांतारामगढ़, महेन्द्र जोशी को लक्ष्मणगढ़, अजय सिंह खर्रा को श्रीमाधोपुर, मनोहरलाल सैनी को सीकर, राजवीर सिंह को धोद का संयोजक व रणवीर सिंह बिजारणियां को सह संयोजक, जेपी लोढ़ा को नीमकाथाना, रामावतार रूंथला को फतेहपुर विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *