जनादेश मुझे स्वीकार है, विपक्ष की भूमिका निभाउंगा – कांग्रेस प्रत्यासी संजय यादव

ram

बहरोड़। विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव ने कहा कि अगर बहरोड़ के विकास को लेकर कार्य किया जाएगा तो विकास में पूरा साथ देंगे। लेकिन अगर यहां गुंडागर्दी फैलाई गई तो वह उसके खिलाफ विपक्ष की भूमिका निभाते हुई मोर्चा खोल देंगे। बहरोड़ को राजनैतिक अखाड़ा बनने नहीं दिया जाएगा। इस बार चुनाव में कांग्रेस के ही बड़े नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। लेकिन फिर भी जनता का जनादेश उनके ऊपर भरपूर रहा। बहरोड़ की जनता का भरपूर मन था कि वह कांग्रेस को जिताएं ओर यहां से जीताकर भेजें। लेकिन हमारे ही नेताओं ने अफवाह फैला कर हराने का काम किया।

पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगा। यहां से 10-15 हजार वोट तक सिमट जाएगा। लेकिन जनता ने उन्हें भरपूर जनादेश दिया। बहरोड़ के लोगों में एक ही चर्चा थी कि किसी भी तरह बलजीत यादव को यहां से हराया जाए। अगर यह फिर जीत गया तो गुंडागर्दी और बढ़ जाएगी। लोगों में भय बना रहेगा। कांग्रेस के नेताओं ने साथ नहीं दिया और बलजीत को हराने के चक्कर में यहां की जनता ने भाजपा को वोट दिया। लेकिन जनता का आदेश मुझे स्वीकार है।

विधायक डॉ जसवंत यादव से मांग करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी है। यहां युवाओं को रोजगार की बड़ी समस्या है। मैं चाहता हूं कि डॉ जसवंत यादव युवाओं को रोजगार दिलाए, पानी की सबसे बडी समस्या है, ईआरसीपी के तहत पानी की समस्या को दूर करें। गुंडागर्दी ओर भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करें। संजय यादव ने कहा कि अलवर में मतगणना केंद्र के बाहर निकलते समय विधायक बलजीत यादव के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। जो विधायक रहते बलजीत यादव ने किया, जनता ने उन्हें अपना जवाब दे दिया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद उनके कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरे किसी भी कार्यकर्ता या व्यक्ति को कोई हानि पहुंचाई तो वह सबसे पहले उसके साथ खड़े रहेंगे चुप नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *