
पावटा । महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रागपुरा में 67 वीं जिला स्तरीय टेबल-टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरुवार को भामाशाह बजरंग लाल चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैडमिंटन 17 वर्षीय छात्र में प्रथम विजेता सेंट जेवियर स्कूल- बहरोड़, द्वितीय में RPS स्कूल सोतानाला बहरोड़ व तृतीय पर एम.एम. पब्लिक स्कूल-प्रागपुरा रही। बैडमिंटन 19 वर्षीय छात्र में प्रथम विजेता आर.पी.एस. स्कूल- बहरोड़, द्वितीय राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय दौसोद नीमराना एवं तृतीय स्थान पर कोटपुतली की हंस इन्टरनेशनल स्कूल विजेता रही। 17 वर्षीय छात्रा में प्रथम स्थान पर R.P.S. बहरोड़ एवं द्वितीय में इमानुअल मिशन स्कूल कोटपूतली व तृतीय स्थान पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल प्रागपुरा रही। 19 वर्षीय छात्रा में प्रथम पर हंस इन्टरनेशनल स्कूल कोटपूतली, द्वितीय में MGGS – रामपुर तथा तृतीय स्थान पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा रही। कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेवारी भामाशाह बजरंग लाल चौधरी ने उठाई।