हानिकारक रसायनों के प्रयोग की आशंका पर फलों के लिए 8 नमूने

ram

धौलपुर। खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार फलों और सब्जियों में हानिकारक रसायनों की मिलावट के विरूद्ध ने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को धौलपुर सब्जी मंडी परिसर में प्रतिष्ठानों निरीक्षण कर फलों की जांच की गई। जांच के दौरान मौसमी फलों के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि फलों को कैल्सियम कार्बाइड से फलों को पकाना खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। कार्रवाई के दौरान मंडी परिसर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से फलों के कुल 8 नमूने लिए गए। ये नमूने प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे, जहां इनमें रंग, कृत्रिम मिठास और अन्य संभावित हानिकारक रसायनों की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके। साथ ही व्यापारियों को भी चेताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की मिलावट पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *