श्रीगंगानगर, 1 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 31 अगस्त को जिले की श्रीगंगानगर नगरपरिषद व 10 नगरपालिकाओं में लोक सूचना जारी होने के पांचवें दिन 1340 अभ्यर्थियों ने कुल 1713 नामांकन जमा किए। जिले में निकाय चुनाव के तहत कुल 1791 अभ्यर्थियों ने 2277 नामांकन जमा करवाए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि सोमवार को श्रीगंगानगर नगरपरिषद में पार्षद के लिए 395 अभ्यर्थियों के 501 नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार नगरपालिका केसरीसिंहपुर में सदस्य के लिए 56 अभ्यर्थियों ने 57 नामांकन, नगरपालिका श्रीकरणपुर में सदस्य के लिए 60 अभ्यर्थियों ने 63 नामांकन, नगरपालिका पदमपुर में सदस्य के लिए 86 अभ्यर्थियों ने 86 नामांकन, नगरपालिका गजसिंहपुर में सदस्य के लिए 47 अभ्यर्थियों ने 49 नामांकन, नगरपालिका रायसिंहनगर में सदस्य के लिए 105 अभ्यर्थियों ने 147 नामांकन, नगरपालिका अनूपगढ में सदस्य के लिए 99 अभ्यर्थियों ने 146 नामांकन, नगरपालिका घडसाना में सदस्य के लिए 128 अभ्यर्थियों ने 139 नामांकन, श्रीविजयनगर नगरपालिका में सदस्य के लिए 59 अभ्यर्थियों ने 83 नामांकन, नगरपालिका सूरतगढ में सदस्य के लिए 206 अभ्यर्थियों ने 302 नामांकन और नगरपालिका सादुलशहर में सदस्य के लिए 99 अभ्यर्थियों ने 140 नामांकन जमा करवाए। जिले में निकाय चुनाव के तहत कुल 1791 अभ्यर्थियों ने 2277 नामांकन जमा करवाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 सितम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 3 सितम्बर को सायं 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकती है। 4 सितम्बर को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 9 सितम्बर को प्रथम चरण का मतदान और 11 सितम्बर को द्वितीय चरण का मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। 14 सितम्बर को मतगणना होगी।
नगर निकाय चुनाव 2026 : लोक सूचना जारी होने के पांचवंे दिन 1340 अभ्यर्थियों ने 1713 नामांकन जमा किए
ram


