बालोतरा। 21 जून, 2025 को आयोजित होने वाले 11वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के संबंध में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव ने अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि इस वर्ष 01 जून से 21 जून तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा, समस्त अधिकारी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम संबंधी समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कलैक्ट्रेट परिसर, बालोतरा में 21 जून, 2025 को प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त संबंधित उप निदेशक, आयुर्वेद विभाग, बालोतरा एवं उनकी टीम प्रातः 06 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर, बालोतरा पहुंचकर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रसाधन को निर्देश दिए कि वे आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था जाब्ता एवं पार्किग की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मुख्य निर्धारित प्राटोकॉल के अनुसार आयोजित करवाने हेतु समस्त विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें। नरेगा पर उपस्थित महिलाओं को जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों पर सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बालोतरा जिलान्तर्गत ब्लॉक मुख्यालय पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी को योग दिवस के आयोजन हेतु ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित नगर पालिकाओं हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए। साथ ही अधिकारी और समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिको की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर परिषद एवं नगर पालिका कार्यक्रम स्थल पर पीने को शुद्ध पानी, चल शौचालय एवं अग्निशमन वाहन के साथ साथ आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, माईक, बैनर, दरी एवं मैटिंग, योग प्रशिक्षकों के लिए स्टेज, कचरा पात्र की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने चिकित्सा विभाग को आयोजन स्थल पर एम्बूलेंस मय स्टॉफ, आवश्यक दवाइयों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे योग दिवस पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं के समस्त छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक जनसहभागिता को सुनिश्चित करेंगे।
11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तर के साथ ही जिले प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर होगा आयोजन
ram


