जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7 बजे से 7:30 बजे तक जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर, जोधपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर में योग शिविर तथा प्रातः 9 बजे सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर में योग शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों में जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के जोधपुर मुख्यालय स्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण सहभागिता करेंगे। योग दिवस के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर, केन्द्रीय कारागृह एवं विधि महाविद्यालय में होंगे योग शिविर
ram


