मुंबई। सलमान खान खुद बिग बॉस वीकेंड का वार में माही का सच सबके सामने लाएंगे। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का एक और ‘वीकेंड का वार’ आ चुका है। पिछले हफ्ते घर में जो भी अहम मुद्दे रहे, सलमान खान उन सबके बारे में बात करते नजर आएंगे। बात माही विज और यंग डीएसए वाले मुद्दे पर भी होगी। माही विज पर लगाए गए गंभीर आरोप पर क्या सलमान खान माही का साथ देंगे या फिर यंग डीएसए का? एक रिपोर्ट के मुताबिक माही सलमान खान से बातचीत के दौरान भावुक हो गईं। इस झगड़े का और इस पर सलमान खान के फैसले का आखिर नतीजा क्या निकलने वाला है? तो चलिए जानते हैं कि इस वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर बॉलीवुड के भाईजान की क्या बातचीत होने वाली है।
क्या है माही-यंग का यह पूरा मामला?
यह पूरा बवाल शुरू हुआ एक गलतफहमी और उसके बाद लगाए गए आरोप के बाद। यंग डीएसए का दावा है कि माही विज ने पीठ पीछे उनके बारे में बातचीत के दौरान उनके लिए गाली वाला शब्द इस्तेमाल किया। सलमान खान वीकेंड का वार में बातचीत के दौरान सीधे माही से मुखातिब हुए और पूछा कि यह पूरा मामला क्या था और इस पर उनका (माही विज का) पक्ष क्या है? सलमान खान ने सीधे तौर पर माही विज से पूछा कि क्या वाकई उन्होंने यंग डीएसए को गाली बकी थी? इस पर माही ने जो कहा वह यंग के लिए भी शॉकिंग हो सकता है।
माही विज ने दी सलमान के आगे सफाई
माही विज ने सलमान खान को जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने यंग डीएसए को गाली नहीं दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हालांकि यंग के लिए एक खास शब्द का इस्तेमाल किया था, लेकिन वह एक जुमला था ना कि यंग डीएसए के लिए इस्तेमाल किया गया कोई शब्द। जिस वक्त माही अपनी सफाई दे रही थीं, तभी ईशा रिखी उनके सपोर्ट में आएंगी और बताएंगी कि माही क्या समझाने की कोशिश कर रही हैं। इसके बाद खुद सलमान खान माही के सपोर्ट में आएंगे और कहेंगे कि माही ने वह कहा ही नहीं जिसकी वजह से उन्हें घेरा जा रहा है। सलमान खान कहेंगे कि माही की बात का गलत मतलब निकाला गया है।
दमदार रहेगा यह वीकेंड का वार एपिसोड
सलमान खान का पूरे घर के सामने माही विज को सपोर्ट करना और उनको निर्दोष बताना माही को इमोशनल कर गया। उनकी आंखें छलक आईं। वीकेंड का वार का यह एपिसोड जहां एक तरफ ऑडियंस के लिए काफी एंटरटेनिंग होगा, वहीं दूसरी तरफ माही विज वाले चैप्टर की वजह से यह काफी इमोशनल भी रहने वाला है। यह एपिसोड कहीं न कहीं माही को उस तकलीफ से बाहर आता दिखाएगा, जो किसी इंसान को उस वक्त होती है, जब उसे उस अपराध के लिए गुनाहगार ठहराया जाए, जो उसने किया ही नहीं है।



