जल अमृत के समान हैं इसे आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

ram

जयपुर। राजस्थान सरकार की मंशा के अनुसार ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का सोमवार को फलौदी शहर के शिवसर तालाब से भव्य आगाज हुआ। इस दौरान लटियाल माता मंदिर से शिवसर तालाब तक महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सरोवर पर पूजा करते हुए अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने आमजन को जल बचाने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जल का संरक्षण करना व सदुपयोग के बारे में जागरूक करना हैं। जल अमृत के समान हैं इसे आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प हैं।विधायक पब्बाराम विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने आमजन से सामूहिक सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन की अपील की। फलौदी जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि 5 जून तक जिले में प्रतिदिन जल व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *