विकसित भारत जन सेवा अभियान: गर्भवती पूजा के लिए वरदान साबित हुआ ‘सेवा सेतु’ शिविर

ram

बूंदी। राज्य सरकार के ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत ‘जन सेवा से जन विश्वास’ की संकल्पना अब धरातल पर साकार हो रही है। तालेड़ा की ग्राम पंचायत डाबी में विकसित भारत अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत डाबी की निवासी लाभार्थी पूजा के लिए यह शिविर एक बड़ी राहत लेकर आया। पूजा को अपनी गर्भावस्था में स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य एवं कैल्शियम की दवा के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता थी।

‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत आयोजित शिविर के माध्यम से लाभार्थी पूजा को दर-दर भटकने की बजाय सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पोषण संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हो गईं। शिविर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनकी गर्भावस्था संबंधी स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें मुफ्त आशाभूत (आयरन) एवं कैल्शियम की गोलियाँ प्रदान की गईं। जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए पोषण एवं संतुलित आहार संबंधी उचित सलाह दी गई। गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

आगे भी नियमित जांच करवाने एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। इन सुविधाओं के प्राप्त होने के परिणामस्वरूप पूजा को समय पर स्वास्थ्य जांच, पोषण आहार परामर्श और आवश्यक दवाइयों का लाभ मिला, जिससे उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *