जयपुर।राजधानी जयपुर में जिला परिषद की 57 में से 42 सीट जीतने के बाद भी कांग्रेस में जिला प्रमुख के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, कहां जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्ष विद्याधर चौधरी इस सीट पर शेखावाटी के बैकग्राउंड वाले जिला परिषद सदस्य यशवीर शुरा को जिला प्रमुख का प्रत्याशी बनाना चाह रहे हैं इस बात की भनक लगने के बाद स्थानीय विधायकों और हारे हुए विधायक प्रत्याशियों मैं नाराजगी है यह बात अलग है कि इन सभी ने अपने इलाके से जीते जिला परिषद सदस्य प्रदेश कांग्रेस को बाड़ाबंदी में भेजना चालू कर दिया है उम्मीद है कि मंगलवार सुबह तक सभी जिला परिषद सदस्य पहुंच जाएंगे जानकारी मिली है कि प्रदेश कांग्रेस सभी चुने हुए जिला परिषद सदस्यों से राय शुमारी के बाद प्रत्याशी का नाम तय करेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा शूरा के नाम पर सहमत है और उन्होंने इस इसी शर्त पर चुनाव लड़वाया था कि उसे जिला प्रमुख बनाया जाएगा।जयपुर जिला प्रमुख की सीट सामान्य वर्ग की सीट है लेकिन कांग्रेस के 42 में से दो सदस्य ही सामान्य वर्ग के जीते हैं अन्यथा सभी आरक्षित वर्गों के कार्यकर्ता है। सबसे ज्यादा साथ सदस्य जाट समुदाय के जीत कर आए हैं। जमवारामगढ़ और दूदू कांग्रेस के सात सात सदस्य जीतकर आए हैं इसलिए माना जा रहा है कि दूदू के पूर्व विधायक बाबूलाल नागर और जमबारामगढ़ के पूर्व विधायक गोपाल मीणा की राय को प्रदेश कांग्रेस तवज्जो दे सकती है यदि ऐसा हुआ तो कोई नया व्यक्ति जिला परिषद प्रमुख के पद पर आ सकता है। 57 सदस्य वाले सदन में बहुमत के लिए 29 सदस्यों का होना जरूरी है जबकि कांग्रेस के पास बहुमत से 13 सदस्य ज्यादा हैं यही कारण है कि प्रदेश कांग्रेस किसी भी विधायक या विधायक प्रत्याशी से अब नहीं दब रही है ना कोई संकट किसी की नाराजगी से दिख रहा है
जयपुर जिला प्रमुख के नाम को लेकर कांग्रेस में असमंजस
ram


