नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए रिवाइज्ड फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि 5 विषयों के लिए दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद रिवाइज्ड फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई है। उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध करवाई गई है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं।
इन विषयों का रिवाइज्ड रिजल्ट भी होगा जारी
कोर्ट के निर्देश के बाद रिवाइज्ड फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब जल्द ही हिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन एवं हिंदी विषय का फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा।
आंसर की ऐसे करें डाउनलोड
एनटीए यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर आपको पब्लिक नोटिस में Final Answer Key for UGC-NET December 2025, in compliance of orders of Hon’ble High Court of Delhi पर क्लिक करना है।
इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर लें।
विषय के अनुसार प्रश्न उत्तरों का मिलान करके रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
फाइनल आंसर की में क्या हुआ बदलाव
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से 4 फरवरी को यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी किया गया था जिसमें छात्रों ने 9 गलत प्रश्नों को लेकर आरोप लगाया। एनटीए द्वारा सुधार न होने के बाद छात्रों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अब इतिहास विषय के 4 सवालों को हटा दिया गया है वहीं 3 सवालों के उत्तर सही माने गए हैं। इसके अलावा कॉमर्स विषय में भी 3 सवालों को हटाया गया है वहीं 1 सवाल को सही माना गया है।



