एक पौधा, हजार खुशियां अभियान के तहत पौधारोपण

ram

भीलवाड़ा। मृत्युंजय सेवा संस्थान, ए सेक्टर पंचवटी की ओर से ‘एक पौधा, हजार खुशियां’ अभियान के तहत विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं संस्था सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था सचिव भरत कुमार व्यास ने बताया कि मृत्युंजय सेवा संस्थान सामाजिक सरोकारों के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रही है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन लक्ष्मीनारायण तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जीनगर ने शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर व्यास पंडित राजेंद्र व्यास ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा पार्क की परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष हस्तीमल, सुनील आंचलिया, संरक्षक शोभालाल शर्मा, सुनील तिवारी सहित मंदिर समिति के दुर्गेश सोनी, राहुल जोशी, मनीष सोनी, रवि दाधीच, भागचंद त्रिवेदी मौजूद रहे। महिला मंडल की ओर से अधिवक्ता शालू जैन, आशा सोनी, सुनयना व्यास, प्रतिभा दाधीच सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *