जिला स्तरीय बैठक में ‘मन दर्पण अभियान-2’ के मॉड्यूल पर प्रशिक्षण

ram

जयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जयपुर प्रथम एवं जयपुर द्वितीय द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सीएमएचओ कार्यालय सभागार में आयोजित हुई बैठक में बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, बीपीएम एवं एएनएम को ‘मन दर्पण अभियान-2’ के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण दिया गया। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी (DNO) डॉ. गजानंद वर्मा एवं श्री संजय मित्तल, Psychiatric Nursing Officer द्वारा प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य की समझ, भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान एवं उचित रेफरल के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के फील्ड कार्मिकों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को समुदाय के स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *